सेवा निवृत्ति से 6 माह पूर्व पेंशन के कागजात बनाने का कार्यारम्भ के संबंध में।

0

सेवा निवृत्ति से 6 माह पूर्व पेंशन के कागजात बनाने का कार्यारम्भ।

सेवा निवृत्ति से 6 माह पूर्व पेंशन के कागजात बनाने का कार्यारम्भ।



आ० शा० पत्र संख्या-1 (2)-1973- कार्मिक-2,  11 अक्टूबर, 1977

विषय :  सेवा निवृत्ति से 6 माह पूर्व पेंशन के कागजात बनाने का कार्यारम्भ।

      अभी अर्द्ध शा० प० संख्या (2)-1973-का०2  दिनांक  4 अक्टूबर ,1977 द्वारा आपको यह निर्देश दिये गये हैं कि सेवा विस्तारण अथवा पुनर्नियुक्ति पर जितने भी अधिकारी/ कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, नियमानुसार तीन माह अथवा एकमह का नोटिस देकर उनकी सेवायें समाप्त कर दी जाये। अतएव यह अत्यंत वांछनीय है की इन व्यक्तियों के स्थान पर उपर्युक्त व्यक्तियों की नियुक्ति करने के विषय में आप तुरन्त कार्यवाही प्रारम्भ कर दें। 
      2--भविष्य में जब कभी कोई अधिकारी/ कर्मचारी सेवा-निवृत्त होता है तो सेवा-निवृत्ति की तिथि कम से कम 6 महीने पहले ऐसे अधिकारी/ कर्मचारी के पेंशन के कागज तथा उसके प्रतिस्थनी के चयन आदि को कार्यवाही प्रारम्भ कर देनी चाहिये ताकि समय से यह स्पष्टत: जानकारी रहे कि सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी/ कर्मचारी के बाद किस अधिकारी/कर्मचारी की नियुक्ति होनी है। कभी भी यह स्थिति नहीं आनी चाहिये कि यह कहा जाये कि संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को न सुनिश्चित तिथि पर इसलिए सेवा-निवृत्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि ऐसा करना जनहित में नहीं है। जनहित में यह है कि 6 महीने या जो समुचित अवधि हो उसके पहले से ही सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी ए प्रतिस्थनी पर विचार तथा कार्यवाहियाँ करा ली जायें और संबंधित प्रतिस्थनी को आने वाले दायित्व की पृष्ठभूमि की जानकारी तथा तत्संबधित प्रशिक्षण आदि भी दे दिया जायें।
       3--परम्परा यह होनी है कि जिस समय कोई अधिकारी/कर्मचारी अपने स्थान से सेवा निवृत्त हो अथवा स्थानांतरित हो तो वह समय से अपने प्रतिस्थानी को कार्य की जटिलताओं, वर्तमान समस्याओं आदि के संबंधित में ठीक प्रकार से चार्ज दे। सेवा अवसरों की संख्या कम होने के साथ-साथ सेवा विस्तारण आदि से एक यह भी खराबी थी कि आखिरी दिन तक अधिकारी/कर्मचारी यह प्रयास करता रहता था कि उसे सेवा विस्तारण मिल जाये और इस प्रकार अपने प्रतिस्थानी की जटिलताओं, वर्तमान समस्याओं आदि से विशिष्ट पहलुओं इत्यादि पर विचार विमर्श करने का अवसर नहीं देता था। भविष्य में उपरोक्तानुसार कर्मचारी कृपया सुनिश्चित  करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top