चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति होने पर उनके सामान्य भविष्य निधि का नया खाता आवंटित किए जाने के सम्बन्ध।

0

चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति होने पर उनके सामान्य भविष्य निधि का नया खाता आवंटित किए जाने के सम्बन्ध। 

चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति होने पर उनके सामान्य भविष्य निधि का नया खाता आवंटित किए जाने के सम्बन्ध।
Allotment G.P.F.  Account


संख्या-जी-2-20/दस-2011
प्रेषक 
        अनूप मिश्र,
        प्रमुख सचिव,
        उत्तर प्रदेश शासन ।
सेवा में,
        समस्त विभागाध्यक्ष/ प्रमुख कार्यालयाध्यक्ष,
        उत्तर प्रदेश।
वित्त (सामान्य) अनुभाग-2                                                                         दिनांक 18 जनवरी 2011 
विषय: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तृतीय श्रेणी में पदोन्नति होने पर उनके सामान्य भविष्य निधि का नया खाता कार्यालय महालेखाकार, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद में आवंटित कराये जाने के संबंध में।
महोदय, 
     उपर्युक्त विषयक शासनादेश संख्या-जी-2-116/दस-2005-310/2005 , दिनांक 18 फरवरी, 2005 द्वारा तत्समय यह निर्देश दिये गये थे कि पुलिस, राजस्व तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों, जो चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में प्रोन्नत हुए हैं अथवा तृतीय श्रेणी में कार्यरत हैं, के सामान्य भविष्य निधि लेखों का रख-रखाव कार्यालय महालेखाकार, उ० प्र०, इलाहाबाद के स्तर पर कराया जाय। किन्तु उक्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन नहीं किया जा रहा हैं।
     2. अत: इस सम्बन्ध में मुझे आपसे यह कहने का निदेश हुआ है कि आप अपने से सम्बन्धित आहरण-वितरण अधिकारियों को यह निर्देश दे दें कि वे ऐसे समस्त तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि का नया खाता कार्यालय महालेखाकार, उ० प्र०, इलाहाबाद से आवंटित करायें एवं उनके चतुर्थ श्रेणी खातों की सम्पूर्ण धनराशि ब्याज सहित संबंधित कार्मिक के कार्यालय महालेखाकार, उ० प्र०, इलाहाबाद द्वारा आवंटित नया खाता संख्या में स्थानांतरित करने का कष्ट करें, ताकि अभिदाताओ से सम्बन्धित भविष्य निधि का अंशदान उनके तृतीय श्रेणी संबंधी लेखाओं में जमा हो सके और कार्यालय महालेखाकार के लेखाओं में उपर्युक्त विसंगति के कारण होने वाली अपुस्तांकित अंकन से बचा जा सके।

                                                                                                                                भवदीय,

                                                                                                                             ( अनूप मिश्र )
                                                                                                                              प्रमुख सचिव।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top